कुश्ता-ए-नाज़-ए-दिल-रुबा हैं हम

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

कुश्ता-ए-नाज़-ए-दिल-रुबा हैं हम

ज़ख़्मी-ए-ख़ंजर-ए-अदा हैं हम

क्या कहें तुम से हम कि क्या हैं हम

मज़हर-ए-नूर-ए-किब्रिया हैं हम

आप पर जब से मुब्तला हैं हम

ख़्वेश-ओ-बेगाने से जुदा हैं हम

आप हैं अपने हुस्न पर शैदा

आप अपने ही पर फ़िदा हैं हम

दोनों आलम से कुछ नहीं मतलब

कूचा-ए-यार के गदा हैं हम

गो ब-ज़ाहिर हैं सूरत-ए-आदम

फ़िल-हक़ीक़त ख़ुदा-नुमा हैं हम

बस 'क़मर' इतना इफ़्तिख़ार हमें

यार के नक़्श-ए-कफ़्श-ए-पा हैं हम

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like