जब से उन से अपना याराना हुआ

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

जब से उन से अपना याराना हुआ

अपना दिल अपनों से बेगाना हुआ

दिल में जब से वो हुए मसनद-नशीं

यक-ब-यक आबाद वीराना हुआ

यार के दर की गदाई क्या मिली

अब मिज़ाज अपना ये शाहाना हुआ

जो फ़िराक़-ए-यार में आँसू बहा

गिर के दामन में वो दुर्दाना हुआ

आप का आशिक़ फ़क़त मैं ही नहीं

इक ज़माना है जो दीवाना हुआ

मेरे घर जब से कि तुम आने लगे

ग़ैरत-ए-जन्नत ये काशाना हुआ

शम्अ-ए-रू-ए-अहमद-ए-मुख़्तार पर

ये दिल-ए-दीवाना परवाना हुआ

जाम-ए-मय लेने न पाया था अभी

देख कर साक़ी को मस्ताना हुआ

ऐ सबा आती है तुझ से बू-ए-दोस्त

यार के गेसू में क्या शाना हुआ

दम-ब-दम आने लगे दिल में मिरे

ग़म-कदा उन का जिलौ-ख़ाना हुआ

बढ़ गया है इस क़दर जोश-ए-जुनूँ

हर जगह मेरा ही अफ़्साना हुआ

देख ली दुनिया की हालत ऐ 'क़मर'

आज-कल अपना यही बेगाना हुआ

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like