आई है फिर बहार क्या कहना

क़मर हिलालीक़मर हिलाली

1 min read · 12.4K reads

आई है फिर बहार क्या कहना

चश्म हैं अश्क-बार क्या कहना

मिस्ल-ए-सीमाब मुज़्तरिब क्यों है

ऐ दिल-ए-बे-क़रार क्या कहना

अब न जाएँगे ग़ैर के दर पर

कह दिया एक बार क्या कहना

क़ब्र में भी खुली रहीं आँखें

वाह रे इंतिज़ार क्या कहना

डर न तू साथ मेरे चल ज़ाहिद

साक़ी अपना है यार क्या कहना

पहली मंज़िल पे थक के बैठ गए

वाए बर-जान-ए-ज़ार क्या कहना

ना'त-ए-अहमद से है 'क़मर' शोहरत

ऐसी शोहरत की यार क्या कहना

अर्सा-ए-काएनात मौज-ए-सराब

दीदा-ए-तिश्ना-कार क्या कहना

एक ही वार में उतारा सर

तेग़-ए-क़ातिल की धार क्या कहना

मेरे ख़्वाजा हसन निज़ामी का

दिल-ए-आईना-दार क्या कहना

उन तबीबों से हूँ मैं बे-परवा

शौक़-ए-दीदार-ए-यार क्या कहना

पूछता क्या है हाल-ए-महजूरी

मैं हूँ बिस्तर का तार क्या कहना

उस हिना-बस्ता-पा-ए-रंगीं का

ऐ दिल-ए-ख़ूँ-फ़िशार क्या कहना

शुक्र ऐ मौसम-ए-बहार-ए-जुनूँ

जामा-ए-तार-तार क्या कहना

हम से दूरी है ग़ैर से क़ुर्बत

नहनु-अक़रब-निगार क्या कहना

बुलबुल-ए-बोस्तान-ए-अहमद हूँ

नग़्मा-ए-सद-हज़ार क्या कहना

हाँ मदीना है रश्क-ए-ख़ुल्द-ए-बरीं

उस चमन की बहार क्या कहना

दिल असीरी से पेच-ओ-ताब में है

गेसू-ए-पेचदार क्या कहना

दुर-ए-दंदाँ की गर्मी-ओ-ताबिश

ऐ दुर-ए-आब्दार क्या कहना

मुझे सौदा है मैं परेशाँ हूँ

ज़ुल्फ़ का इंतिशार क्या कहना

फ़ित्ना-पर्दाज़-ओ-तफ़रक़ा-अंदाज़

फ़लक-ए-बे-वक़ार क्या कहना

मिस्ल-ए-परवाना तुम पे मरता है

'क़मर'-ए-जाँ-निसार क्या कहना

क़मर हिलाली
About the poet

क़मर हिलाली

मूल नाम : मोहम्मद क़मरुद्दीन क़मर हिलाली शाह चिश्ती निज़ामी

View profile & all 14 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like