कल की यादों की कसक है कि बताए न बने - पुरुषोत्तम यक़ीन

पुरुषोत्तम यक़ीनपुरुषोत्तम यक़ीन21 Sept 1957

4 min read · 12.4K reads

कल की यादों की कसक है कि बताए न बने
गुज़रे लम्हों की किसी तौर बुलाए न बने

जब चला जाऊँगा मैं याद बहुत आऊँगा
सामने हूँ, न कहो आज सताए न बने

प्यार करने के लिए दोस्तो मुहलत है किसे
आज दो वक़्त की रोटी तो कमाए न बने

बे-रदीफ़ आप कहें भी तो ग़ज़ल हो जाए
शे’र कोई भी बिना काफ़िया लाए न बने

हर नये शाह ने लिखवाया है फिर से इतिहास
सच्चे किस्से न यूँ तारीख़ में आए, न बने

उस से कहना तो बहुत कुछ है मगर क्या है मजाल
एक पल भी तो उसे पास बिठाए न बने

उन की हैं अपनी हदें मेरे मसाइल है मेरे
मुझ से रोते न बने, उन से हँसाए न बने

टूट जाएँ न कहीं देखना आपस के यक़ीन
घर उजड़ जाए जो इक बार, बसाए न बने
पुरुषोत्तम यक़ीन
About the poet

पुरुषोत्तम यक़ीन

View profile & all 39 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम यक़ीन

  1. किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहीं - पुरुषोत्तम यक़ीन

    किस कदर तंग है ज़माना कि फ़ुरसत ही नहींवो समझते हैं हमें उनसे मुहब्बत ही नहीं

    12.4K reads
  2. हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकर - पुरुषोत्तम यक़ीन

    हम समझते थे जिन्हे ताबो-तवाँ का पैकरवक़्त पर निकला वही आहो-फ़ुगाँ का पैकर

    12.4K reads
  3. सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    सो न जाना कि मेरी बात अभी बाक़ी हैअस्ल बातों की शुरूआत अभी बाक़ी है

    12.4K reads
  4. फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर है - पुरुषोत्तम यक़ीन

    फ़र्ज़ की बंदिश में दिल ये प्यार से मज़बूर हैया कोई पंछी कफ़स में ज़िंदगी से दूर है

    12.4K reads
  5. बात दिल खोल के आपस में अगर हो जाती - पुरुषोत्तम यक़ीन

    बात दिल खोल के आपस में अगर हो जातीहम अंधेरों से उबर जाते सहर हो जाती

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like