आप की संगत का ये अंदाज़ मन को भा गया - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads


आप की संगत का ये’ अंदाज़ मन को भा गया
गर्दिश-ए-दौराँ में हमको, मुस्कुराना आ गया

टूट कर बरसा जो बादल, घुप अँधेरा छा गया
था उजाला दिन का लेकिन, रौशनी को खा गया

रेज़ा-रेज़ा कातिलों ने, जिस्म मेरा कर दिया
खून बिखरा रंग बनकर, वादीयाँ चमका गया

आग से तो बच गया मैं ,मौत आनी थी मगर
बचते-बचते फिर भी मैं, पानी से धोका खा गया

हम मुहब्बत में, शिकस्ता पा हुए तो ग़म नहीं
रफ्ता-रफ्ता दोस्तों ,तुम को तो चलना आ गया
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगाबात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

    12.4K reads
  2. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  3. ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आएहै कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

    12.4K reads
  4. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  5. मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार कीतेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like