किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा
बात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

जब भी मैं आवाज़ हूँ देता आनाकानी करते हो
मेरे बाद बता दो तुमको कौन बुलाने आएगा

गंगा जी को माँ कहते सब जल भी गंदा करते हैं
पाप धुलेंगे कैसे यारो कौन नहाने आएगा

इस बस्ती को छोड़ चला मैं तू जाने और तेरा काम
सांकल तेरे दरवाज़े की कौन बजाने आएगा

इन अंधियारी गलियों को इक मैं ही रौशन करता था
दिन ढलते ही दीपक आज़र कौन जलाने आएगा
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  2. ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आएहै कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

    12.4K reads
  3. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  4. मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार कीतेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

    12.4K reads
  5. वो ख़्वाब था बिखर गया, ख़याल था मिला नहीं - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    वो ख्वाब था बिखर गया ,ख़याल था मिला नहींमगर ये दिल को क्या हुआ, ये क्यूँ बुझा पता नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like