मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की
तेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

आते नहीं हैं वो कभी, महफ़िल में वक़्त से
आदत सी हमको पड़ गई है इंतज़ार की

सूरज ढला, तो आसमाँ की, रुत बदल गई
पक्षी कहानी लिख गए, अपनी कतार की

माना कि शोभा रखता है, कैक्टस का फ़ूल भी
लेकिन चुभन, महसूस की है, मैंने ख़ार की

कुछ भी कहूं या चुप रहूं आफ़त में जान है
रस्सी भी आज़र बट चुकी गर्देन पे दार की
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगाबात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

    12.4K reads
  2. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  3. ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आएहै कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

    12.4K reads
  4. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  5. वो ख़्वाब था बिखर गया, ख़याल था मिला नहीं - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    वो ख्वाब था बिखर गया ,ख़याल था मिला नहींमगर ये दिल को क्या हुआ, ये क्यूँ बुझा पता नहीं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like