ज़रा सा पास आओ तो, नज़र को भी नज़र आए - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

पुरुषोत्तम अब्बी आज़रपुरुषोत्तम अब्बी आज़र3 Sept 1956

3 min read · 12.4K reads

ज़रा सा पास आओ तो , नज़र को भी नज़र आए
है कितनी रात यह काली, कहीं बिजली चमक जाए

मुहब्बत है अगर सच्ची, तो उसको नाम क्या देना
जिधर भी सांस लोगे तुम, हवा ख़ुशबू सी महकाए

लिखेगें नाम अपना हम, समुंदर की यूं लहरो पे
न आँधी ही, तूफाँ कोई, न बारिश ही मिटा पाए

किसी शायर के अच्छे शेर पे, जब दाद मिलती है
कली सिमटी हुई जैसे, चमन में फ़ूल बन जाए

मना लेंगे तुम्हेआज़र,ख़फ़ा किस बात से हो तुम
सुना है जब तलक है जाँ, न होते हैं जुदा साए
पुरुषोत्तम अब्बी आज़र
About the poet

पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

View profile & all 25 Poems / Stories

More from पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

  1. किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगा - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    किसको फुर्सत है दुनिया में कौन बुलाने आएगाबात -बात पे रुठोगे तो कौन मनाने आएगा

    12.4K reads
  2. समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दो - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    समझेगा कौन हमको इतना ज़रा बता दोकिस बात पे हैरां हो इतना ज़रा बता दो

    12.4K reads
  3. फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन है - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    फ़ुर्सत के पल निकाल कर, मिलता ही कौन हैअपनो में अपना दोस्तों, अपना ही कौन है

    12.4K reads
  4. मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार की - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    मेरा ज़नूने-शौक है, या हद है प्यार कीतेरे बिना सूनी लगे, रौनक बहार की

    12.4K reads
  5. वो ख़्वाब था बिखर गया, ख़याल था मिला नहीं - पुरुषोत्तम अब्बी आज़र

    वो ख्वाब था बिखर गया ,ख़याल था मिला नहींमगर ये दिल को क्या हुआ, ये क्यूँ बुझा पता नहीं

    12.4K reads