विश्व बाज़ार में चंपा - पूनम सिंह

पूनम सिंहपूनम सिंह24 Sept 1955

6 min read · 12.4K reads

इतना कुछ लायी हो
अंजुरियों में भरकर मेरे लिए
फिर भी कहूँ
हीरा जनम अमोल था
कौड़ी बदले जाय
तो बुरा मत मानना

इस गर्मी में
तरबूज खाने का
मन था मेरा
तरबूजे सी हँसी तुम
पेटेंट कर आयी
अब कॉलगेट की मुस्कान से
बहला रही हो मुझे
बेफिक्री की हँसी में
उड़ा रही हो मेरी बात

वैसे सुपर वूमेन का ताज पहने
जँच रही हो खूब
खुशनुमा धूप में पिघलकर
धरती कद आईना हो गई हो तुम

लेकिन प्यारी चंपा
तुम्हें लेकर अक्सर मैं
गहरी सोच में डूब जाती हूँ
आकाश गंगा में डुबकी लगाती
जब तुम समुद्री झाग
बन उफनने लगती हो
मैं डर जाती हूँ

नदी की उत्ताल लहरों पर दौड़ती
विज्ञापनों का इश्तहार बन
जब तुम सुदूर लोक में
चली जाती हो
मैं बेचैन हो जाती हूँ
तुम्हारे अनावृत
उन्नत उरोजों के खिले गुलाब से
महक रहा है विश्व बाजार
और मैं कुंठित हूँ
बहुत हद तक चिन्तित भी

कहीं गाय से
रेस की घोड़ी ’डोरा डंकन‘ बनाकर
वही पुराना घुड़सवार तो
नहीं कर रहा है
तुम्हारी पीठ पर सवारी?
ओ मेरी चंपा!
पूनम सिंह
About the poet

पूनम सिंह

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानादादा जी साइकिल वालेमैं ज्यों-ज्यों बड़ा होता गया,मेरी साइकिल की ऊँचाई भी बढ़ती गई।— फ़रीद ख़ाँक्या ऐसी स्त्री को जानते हैंहम प्रेम नहीं करतेयानी हमारी भावनाएँ आत्मघाती नहीं हैं— हरे प्रकाश उपाध्यायग्रामोफ़ोन का पुराना रेकार्डइसमें बंद है वह पुराना समय जिसे ग्रामोफ़ोन पर सुनते हुएहम याद कर सकते हैं— यतींद्र मिश्रस्वप्न में प्रेमदूसरे दिनों से ज़रा ज़्यादा ही होती है हरारत उस सुबह कीरॉकेट-सा आसमान चढ़ जाता तापमान— बाबुषा कोहली