मैंने समो दिया कुएं में समंदर - पूनम सिंह

पूनम सिंहपूनम सिंह24 Sept 1955

6 min read · 12.4K reads

माँ की सीख थी
दुख में कभी घुटनों के बल नहीं गिरना
धरती का धीरज ले
पेड़ की तरह अडिग रहना
मौसम का शीत ताप सहना
गुलमोहर की तरह हँसना
पतझड़ के उदास दिनों में भी
हरी गंध सबुज रंग सी दिखना बिटिया
दुख पीना
दर्द सेना
खुश रहना

माँ की सीख थी
जीवन की बगिया में बसंत की अगुआनी
हर पल करना बिटिया
उसकी अगुआई के होते हैं कई माईने
अपनी शाखों पर बनने देना
मधुमक्खियों के छत्ते
चिड़िया चुनमुन के घोंसले
पसरने देना लताओं को फुनगियों तक
हाँ! पेड़ के खोखल में कभी
विषधर को पनाह मत देना

माँ की सीख थी
मन के कुंए में
खामोश पानी की तरह
थिर रहना बिटिया
उठाना रेत समय में
नदी के मुहाने रखे हर पत्थर को
पर सूखे इनार की जगत पर कभी
औंधी लटकी डोल की तरह
मत झुकना
 
माँ मैंने तुम्हारे कहे
एक एक शब्द का
अक्षरशः पालन किया
दुख में कभी घुटनों के बल नहीं गिरी
सूखे कुएं में कभी
औंधी लटकी डोल की तरह नहीं झुकी
मैंने समो दिया कुएं में समन्दर
और भर दिया
जगत पर खाली पड़ी सुराहियों को

लेकिन मेरा अन्तर घट
उसमें तो हुसैन की अतृप्त प्यास
समुद्री विलाप कर रही है माँ
उस समन्दर का मैं क्या करूँ
कहाँ समोऊँ उसे बोलो?
पूनम सिंह
About the poet

पूनम सिंह

View profile & all 12 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी