वे ही आएँ मेरे पास - प्रेमनन्दन

प्रेमनन्दनप्रेमनन्दन25 Sept 1980

2 min read · 12.4K reads

जिन्हें चाहिए
मीठे चुम्बन
माँसल देह के आलिंगन
तीखे और तेज़ परफ्यूम
मादक दृश्य,
पॉप संगीत...

वे न आएँ मेरे पास !

जिन्हें देखना हो संघर्ष
सुनना हो श्रमजीवी गीत
चखना हो,
स्वाद पसीने का
माटी की गन्ध सूँघनी हो
करना हो महसूस
दर्द फटी बिवाईयों के...

वे ही आएं मेरे पास !
प्रेमनन्दन
About the poet

प्रेमनन्दन

View profile & all 16 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like