नफासत - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


मेरे महबूब बस इतनी नफासत प्यार में है
मेरी सुनवाई मेरे ही कातिल के दरबार में है |

अमीरों को सुना कहते हुए इश्क़-ए-दुकान में
मज़ा जो बिकने में है वो नहीं खरीददार में है |

लड़कर जलजले से आजतक जीता कोई पगले
वो कश्ती देख, अब भी, तेरे इंतज़ार में है |

कहीं अल्लाह को भी बन्दे भला भूल पाते है
तेरी तस्वीर अब भी इस दिल-ऐ-लाचार में है |

चिकोटी काट लेता है भ्रमर को आज भी काँटा
शरारत का नशा कुछ इस कदर बयार में है |

क्यूँ चिपका है किनारे से; ले ललकार लहरों का
परीक्षा तेरी सागर आज बस मझधार में है
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like