मै जीने का दम रखता हूँ - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

3 min read · 12.4K reads


मै जीने का दम रखता हूँ
इतना बड़ा भरम रखता हूँ

इस हँसते चेहरे पर मत जा
दिल के अंदर गम रखता हूँ

कह तो तू मै सबकुछ दे दूँ
थोड़ा बहुत शरम रखता हूँ

दिखला दूँ जग को अंगूठा
नेताओं सा ख़म रखता हूँ

लूट लिया अब दान करूँ कुछ
मै भी नेत-धरम रखता हूँ

रोटी सींके सियासत की बस
तवा ज़रा गरम रखता हूँ

मुल्क न गिरवी रखना प्यारे
तुम पर यही कसम रखता हूँ

नाक रगड़ने आते है कुछ
मै पानी को कम रखता हूँ
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like