द्रौपदी की इज्जत - प्रेम कुमार सागर

प्रेम कुमार सागरप्रेम कुमार सागर1 Sept 1980

4 min read · 12.4K reads


प्यासी अवाम है औ सड़कों पर पानी है
मेरे शहर की यारों यहीं कहानी है |

बच्चों की भूख, माँ की सुखी हुई छाती
कुत्तों की थाल में बिस्कुट ब्रितानी है |

खुला है आसमाँ लेकिन परिंदा उड़ नहीं सकता
यहाँ पर को कतरने की रीति सदियों पुरानी है|

खुद को जल जाने से, कहो, कैसे बचाओगे
कहीं कातिल निगाहें हैं कहीं तपती जवानी है |

बनो तुम कृष्ण लेकर हाथ में चक्र-ऐ-सुदर्शन को
द्रौपदी की इज्जत कौरवों से फिर बचानी है |

तू मत झगड़ मझधार में मौजों से इस तरह
टूटी-फूटी सी किश्ती है औ लहरें तूफानी है |


सागर किसी की तू जरुरत बन नहीं सकता
मीठी है प्यास लोगों की औ खारा तू पानी है |
प्रेम कुमार सागर
About the poet

प्रेम कुमार सागर

View profile & all 26 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like