मैं तुम्हारी प्रार्थना हूँ - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

4 min read · 12.4K reads

स्वर मुझे दो, मैं तुम्हारी प्रार्थना हूँ .

भाव में डूबे अगम्य अगाध होकर
व्याप जाने दो हवाओं की छुअन में,
लहर में लिखती रहूँ जल वर्णमाला,
कौंध भऱ विद्युतलता के अनुरणन में
कुहू घन अँधियार व्याप्त निशीथिनी में
किसी संकल्पित सुकृत की पारणा हूँ!

शंख की अनुगूँज का अटका हुआ स्वर
घाटियों के गह्वरों में घूम-आए,
छूता अंतरिक्षों में बिला
आकाश- गंगा के तटों को चूम आए.
बहुत लघु हूँ, बहुत भंगुर हूँ भले ही,
पर किसी अपवाद की संभावना हूँ!

घंटियाँ बजने लगी हैं शिखर पर अब,
लौ कपूरी डालती फेरे चतुर्दिक्,
लहर में झंकारते अविरल मँजीरे
आरती का ताप हो जाता समर्पित,
जन्म फेरा बन भले ही रह गया,
चिर-काल की पर मैं निरंतर साधना हूँ!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

मुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानामैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमैं इस से पहले कि बिखरूँ इधर उधर हो जाऊँमुझे सँभाल ले मुमकिन है दर-ब-दर हो जाऊँ— मुनव्वर रानाकहाँ जाते हैं?रोशनी हवा और पानीबता सकते हो, कहाँ चले जाते हैं बीच-बीच में— बीरेंद्र चट्टोपाध्यायआकाशफूलआकाशफूल ऊँची फुनगी पर हैउसे तोड़ने में असक्षम औरत— ऐश्वर्य राजस्मृतिजैसे-जैसे उमर बढ़ती जाती है हमारे दिमाग़ में स्मृतियोंका ख़ज़ाना बनने लगता है। ख़ज़ाने में लगातार और-और— भगतसिंह सोनीसूर्योदयशीलू के लिएतुम्हें जाते हुए देखकर— भगतसिंह सोनी