सर्वग्रासी. - प्रतिभा सक्सेना

प्रतिभा सक्सेनाप्रतिभा सक्सेना9 Sept 1938

2 min read · 12.4K reads

यह सर्वग्रासी राग !
संपूर्ण वृत्तियों को निज में समाहित कर,
सारी बोधों आच्छादित कर,
वर्तमान से परे खींच ले जाता
अजाने काल-खंडों में .,
धरी रह जाती है चाक-चौबन्द सजगता,
विदग्धता विवश, अवधान भ्रमित,
सारी सन्नद्धता हवा,
और दिशा-बोध खोई मैं!
प्रतिभा सक्सेना
About the poet

प्रतिभा सक्सेना

View profile & all 182 Poems / Stories