सप्ताह के सात दिन - प्रणय प्रियंवद

प्रणय प्रियंवदप्रणय प्रियंवद

3 min read · 12.4K reads

तुमसे सप्ताह में
एक दिन मिलता हूं
बाकी छह दिन गुज़ारता हूं
तुम्हारे इंतज़ार में।
चाहता हूं
एक दिन में
सात दिन जीऊँ
तुम्हारे साथ
इसलिए खूब चूमता हूं तुम्हें
खूब गोद लेता हूं
खूब बातें करता हूं।
तुम अभी इतने छोटे हो कि
बातें नहीं कर सकते
सिर्फ़ मुस्कुरा सकते हो
एक दिन की मुस्कान की नकल
मैं छह दिनों तक
करता हूं
मैं इस तरह छह दिनों तक
तुम (नवजात) बन जाता हूं और
एक दिन रह जाता हूं पिता।
प्रणय प्रियंवद
About the poet

प्रणय प्रियंवद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like