एक कवि की डायरी से कुछ क्षण - प्रणय प्रियंवद

प्रणय प्रियंवदप्रणय प्रियंवद

4 min read · 12.4K reads

सबसे सुखद क्षण वे थे मेरे
जब कई दिनों से भूखे इंसान को भर पेट खाते हुए देखा
देखा रंगों की दुनिया से उदासीन चित्रकार को तूलिका पकड़े हुए

जब डाकिये को देखा कई महीनों के बाद
कई रंगीन लिफाफे लाते हुए अपने दरवाजे की ओर
जब देखा कि एक लफ्फाज नेता के भाषणों में
जनता की कोई दिलचस्पी नहीं रही
जब धर्म के सिवाय भी लोगों की नज़रें
दूसरी समस्याओं पर गयीं
सबसे सुखद क्षण वे थे मेरे

जब एक स्थानीय कलाकार की मृत्यु पर
कस्बे की दुकानें बन्द रहीं
एक दुर्घटना में मारे गए सैकड़ों लोगों की
असामयिक मृत्यु पर
एक छोटे से गांव में मृत आत्माओं के लिए
प्रार्थनाएँ की गईं
सबसे सुखद क्षण वे थे मेरे।
प्रणय प्रियंवद
About the poet

प्रणय प्रियंवद

View profile & all 11 Poems / Stories