छोड़ दो थोड़ा-सा दूध थनों में - प्रणय प्रियंवद

प्रणय प्रियंवदप्रणय प्रियंवद

2 min read · 12.4K reads


छोड़ दो थोड़ा-सा दूध थनों में

गायों के बच्चों के लिए
पेड़ में कुछ टहनियां छोड़ दो
नई कोपलों के आने के लिए
थोड़ी-सी हवा छोड़ दो
गर्भवती स्त्रियों के लिए
थोड़ा सा जल
मछलियों के लिए

थोड़ा-सा काग़ज़
और रोशनाई थोड़ी-सी
पहली बार प्रेम करने वाली
लड़कियों के लिए।
प्रणय प्रियंवद
About the poet

प्रणय प्रियंवद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like