तुम्हारा शब्द-कोश - प्रणय प्रियंवद

प्रणय प्रियंवदप्रणय प्रियंवद

2 min read · 12.4K reads

तुम एकाएक मुस्कुरा उठते
मारने लगते किलकारियाँ
तुम एकाएक रोने लगते, तब
माँ समझ जाती कि तुम
भूखे हो।
जब तुम और छोटे थे
तब एक ही जगह लगाते
टकटकी
अब तुम आँखें घुमाते हो
पहचानते हो आवाज़
करवट बदलना चाहते हो।
अब तुम रोते हो तो
मैं समझ जाता हूँ
तुम्हें चाहिए और प्यार
अब तुम्हें बहुत सोना पसंद नहीं
तुम्हें गोद पसंद है।
प्रणय प्रियंवद
About the poet

प्रणय प्रियंवद

View profile & all 11 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like