ख़ुशी अपनी करे साझी बता किससे कोई प्यारे - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

4 min read · 12.4K reads

 
  ख़ुशी अपनी करे साझी बता किस से कोई प्यारे
  पड़ोसी को जलाती है पड़ोसी की खुशी प्यारे

  तेरा मन भी तरसता होगा मुझ से बात करने को
  चलो,हम भूल जायें अब पुरानी दुश्मनी प्यारे

  तुम्हारे घर के रोशनदान ही हैं बंद बरसों से
  तुम्हारे घर नहीं आती करे क्या रोशनी प्यारे

  सवेरे उठ के जाया कर बगीचे में टहलने को
  कि तुझ में भी ज़रा आए कली की ताज़गी प्यारे

  कभी कोई शिकायत है कभी कोई शिकायत है
  बनी रहती है अपनों की सदा नाराज़गी प्यारे

  कोई चाहे कि ना चाहे ये सबके साथ चलती है
  किसी की दुश्मनी प्यारे किसी की दोस्ती प्यारे

  कोई शय छिप नहीं सकती निगाहों से कभी इनकी
  कि आँखें ढूंढ लेती हैं सुई खोई हुई प्यारे.
 
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like