आँखों में कभी अश्कों को भर कर नहीं जाते - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

4 min read · 12.4K reads

आँखों में कभी अश्कों को भर कर नहीं जाते
दुख-दर्द सुनाने कभी घर-घर नहीं जाते

लेकर कोई हथियार या पत्थर नहीं जाते
लड़ने के लिए दूसरों के घर नहीं जाते

हैं और भी गलियाँ कई जाने के लिए दोस्त
दुश्मन की गली से कभी हो कर नहीं जाते

जाओ वहाँ पर जिस जगह दिल चाहें तुम्हारे
नफ़रत के मगर दोस्तो ! दफ़्तर नहीं जाते

इतना नही अच्छा तेरा ये डर मेरे साथी !
सर ओखली में देने से तो मर नहीं जाते

ऐ दोस्त ! ज़रा बैठके औरों की भी तू सुन
गुस्से में सभा से कभी उठ कर नहीं जाते

ऐ दोस्त ! मिटाने की तू कोशिश नहीं करना
हर मन से खुदे प्यार के अक्षर नहीं जाते

ऐ बादलो  ! बरसो कभी हर और ही खुलकर
सूखे हुए तालाब यूँ ही भर नहीं जाते

औरों की तरह प्राण ! भले ही करो कोशिश
गंगा में नहाने से सभी तर नहीं जाते.
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

ये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डीमेरा और मेरी पृथ्वी का(लंबी कविता के कुछ अंश)वैसा ही हूँ, दुख मेरी गोद का बच्चा, बार-बार— हीरेन भट्टाचार्यतालाब-1मैं क्षिति तल परतुम्हारे सुख-दुख का— ब्रजरतन जोशी