घर वापस जाने की सुध-बुध बिसराता है मेले में - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

6 min read · 12.4K reads


घर वापस जाने की सुध-बुध बिसराता है मेले में
लोगों की रौनक में जो भी रम जाता है मेले में

किसको याद आते हैं घर के दुखड़े, झंझट और झगड़े
हर कोई खुशियों में खोया मदमाता है मेले में

नीले-पीले, लाल-गुलाबी पहनावे हैं लोगों के
इन्द्र धनुष का सागर जैसे लहराता है मेले में

सजी सजाई हाट-दुकानें खेल-तमाशे और झूले
कैसा- कैसा रंग सभी का भरमाता है मेले में

जेबें खाली कर जाते हैं क्या बच्चे और क्या बूढे
शायद ही कोई कंजूसी दिखलाता है मेले में

तन तो क्या मन भी मस्ती में झूम उठता है हर इक का
जब बचपन का दोस्त अचानक मिल जाता है मेले में

जाने-अनजाने लोगों में फ़र्क नहीं दिखता कोई
जिस से बोलो वो अपनापन दिखलाता है मेले में

डरकर हाथ पकड़ लेती है हर माँ अपने बच्चे का
ज्यों ही कोई बिछुड़ा बच्चा चिल्लाता है मेले में

ये दुनिया और दुनियादारी एक तमाशा है भाई
हर बंजारा भेद जगत के समझाता है मेले में

रब न करे कोई बेचारा मुँह लटकाए घर लौटे
जेब अपनी कटवाने वाला पछताता है मेले में

राम करे हर गाँव - नगर में मेला हर दिन लगता हो
निर्धन और धनी का अन्तर मिट जाता है मेले में.
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयाये सर-बुलंद होते ही शाने से कट गयामैं मोहतरम हुआ तो ज़माने से कट गया— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजप्रतिज्ञाप्रतिज्ञाएँ बहा दो पानी में लड़कीप्रतिज्ञाएँ बहाओ पानी में;— बीरेंद्र चट्टोपाध्याय