इसकी हर आन-बान क्यों न रहे - प्राण शर्मा

प्राण शर्माप्राण शर्मा13 Sept 1937 – 25 Sept 2018

2 min read · 12.4K reads

इसकी हर आन-बान क्यों न रहे
आदमीयत की शान क्यों न रहे

याद आती रहे बुजुर्गों की
खानदानी मकान क्यों न रहे

जो विरासत में है मिला तुझको
तेरा वो खानपान क्यों न रहे

फीका पकवान क्यों हो इसका कभी
ऊंची मन की दुकान क्यों न रहे

बेवज़ह इसके पंख काट नहीं
दोस्ती की उड़ान क्यों न रहे

जब भी बोलेगी झूठ बोलेगी
कुछ घड़ी चुप ज़बान क्यों न रहे
प्राण शर्मा
About the poet

प्राण शर्मा

View profile & all 59 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like