सृजन देखिए - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

3 min read · 12.4K reads

बहने लगी दबी धारा
कटान मत देखिए,
इसे पालनेवाली आँखों में झाँकिए
इसकी निर्मलता देखिए,

इसकी छुअन से
सदियों के गडढों में प्यास जाग उठी
अॅंखुआने लगे वहाँ
प्रकृति के बहुतेरे दिखे-अनदिखे बीज
इन्हें उगने दीजिए,

इसके सपने में
हरापन लम्बी-चौड़ी ज़मीन देख रहा है
छुड़ा रहा है सदियों के मन का ऊसर
आप भी छुड़ा लीजिए,

कुछ टीले रुढ़ हो चुके
वे नहीं लगा सकते पवित्र नदी में भी डुबकी
अब वह कट बहेंगे
या नमी के अभाव में हो जाएँगे और भी कँटीले
देखिए, वह आपकी आँखों में
धूल न झोंकें !
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like