मेरा दुख - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

5 min read · 12.4K reads

मेरे अपने दुख ने
मुझे संसार भर का दुख दिया
इसके लिए
उसने मुझे दिया भरा-पूरा
मेरा संसार भी,

मेरा दुख कभी बौना न था
बचपन में ही उसने मुझे चंदा-मामा दिया
कभी टूटने वाला खिलौना नहीं दिया,

माँ के दुख ने मुझे इंसान बनाया
पिता के दुख ने
शैतान होने से रोका
पत्नी के दुख ने पैदा की
मेरे भीतर एक बड़ी स्त्री
बदल दिया सुख का मापदण्ड,

दुख ने मुझे कुछ भी कम नहीं दिया
बाज़ार जा रही एक लड़की की ऑंखों की चमक ने
उड़ेल दिया मुझ पर पूरे बाज़ार का दुःख,
एक हिन्दू के दुख ने
खड़ा कर दिया मुझे
मंदिर के मेले में अकेला,

मेरे खेतो में कभी पानी नहीं रुका
चारों ओर उपजे दुख ने
नहीं उठाने दी मुझे अपनी मेड़,

मेरे घर में एक ही सुख है
कि यहाँ सबका दुख एक है
दुख ने घर में एक ही थाली दी
और उस थाली पर
            एक साथ बैठा कर
            मुझे दिये अनेक भाई ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

उसने मिट्टी को छुआ भर था - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीदर्द औरों का हम - प्रताप सोमवंशीपसोपेश में हूँकि कविता चिह्नों में होती है— प्रताप सोमवंशीये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगाये दरवेशों की बस्ती है यहाँ ऐसा नहीं होगालिबास-ए-ज़िंदगी फट जाएगा मैला नहीं होगा— मुनव्वर रानाचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेचले मक़्तल की जानिब और छाती खोल दी हम नेबढ़ाने पर पतंग आए तो चर्ख़ी खोल दी हम ने— मुनव्वर रानाकुछ नहीं चाहने वाली लड़कीसोलह की यह लड़की दो-तीन साल पहले तकपेड़-पौधों पर रखती थी पाँव— ऐश्वर्य राजआंबेडकर“तुम्हारे दीन मुखों को देखकरकरुणा भरे स्वरों को सुनकर— बी. गोपाल रेड्डी