साइकिल से चलते हुए - प्रमोद कुमार

प्रमोद कुमारप्रमोद कुमार3 Sept 1957

7 min read · 12.4K reads

साइकिल पर बैठते ही
आ मिलते हैं वे रास्ते
जहाँ मैं अपने से चल सका,
किसी चौराहे पर
नहीं होता दिशा-भ्रम,

पैडल मारते ही
साथ चलने लगते हैं पेड़
शीतल और छायादार
बातें करते
जो दूसरी सवारियों पर
गूँगे हो जाते हैं
वे बोल नहीं पाते बसों की भीड़ में
अटते नहीं टेम्पो की आधी सीट पर
दुपहियों में इतना तेल नहीं होता
कि ढो सकें इन्हें,

साइकिल में औरों को पछाड़ने की
तेज़ गति नहीं होती,
पर, इसे जहाँ चाहूँ वहाँ रोक सकता हूँ
ठीक तुम्हारे बगल में भी
केवल अपने आने की
चुप आवाज़ देते हुए,
मुझे लगता है
कि गति बढ़ाने के बजा़ए
मनचाही जगह पर उतरने
और कहीं मन भर रुकने की
स्वतंत्रता ज़्यादा ज़रूरी है

            अपने लिए भागते लोगों का
साइकिल से साथ नहीं दे सकता
            इस पर चलते हुओं के साथ
चल सकता हूँ किसी भी दूरी तक,

           ठस पर चेहरे को मलिन नहीं करता
वैभव के लोभ का भय,
चलते हुए पूछ लेता हूँ
सब्ज़ीवाली रामकली से इन दिनों के भाव
देख सकता हूँ
रमना की अँधेरी कोठरी में साफ़-साफ़,

इसमें नहीं है सर्वग्रासी, वैश्विक
गति का आतंकवाद,
बिछुड़ने के इतने दिनों के बाद भी
साइकिल पर मुझे देख
तुम
मिलने के लिए मुझे रोक लेना
यह आसान है तुम्हारे लिए भी ।
प्रमोद कुमार
About the poet

प्रमोद कुमार

View profile & all 37 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीनाकसूंघ तो लेती है सबकुछसही और सटीक— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलादरिया-दिली से अब्र-ए-करम भी नहीं मिलालेकिन मुझे नसीब से कम भी नहीं मिला— मुनव्वर रानातिमिर“हे प्रेयसि तुम दिया बुझा दोचमक-दमक तेरी आँखों की देखूँगा मैं तम में”— बी. गोपाल रेड्डीआज़ाद पंछी परवाज़ परप्रारंभ करते ही स्वातंत्र्य-जागरण गीतजकड़ डाले साहस भरे फैले तुम्हारे हाथ-पाँव— लनचेनबा मीतै