ये आज मुझ पे किस का एहसान हो गया है - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

ये आज मुझ पे किसका अहसान हो गया
जीने का मुझको फिर से अरमान हो गया है

लो वो भी हंस रहा है मेरी तबाहियों पर
दिल जान जिस पे हंस कर क़ुर्बान हो गया है

जो जख़्म तूने मुझको पहले पहल दिया था
वो जख़्म मेरे दिल की पहचान हो गया है

उस शोख़ की परस्तिश और सैर मैकदों की
ये कुफ़्र मेरे हक़ में ईमान हो गया है

तेरी बेरुखी पे कुरबां जिसके सबब से मुझको
हस्ती का अपनी कुछ कुछ इरफान हो गया है

तेरे जख़्म मेरे दिल में और उस पे मेरी वहशत
तेरा करम कि जीना आसान हो गया है

जंचती नहीं नज़र में तब से कोई भी शौकत
वो शोख़ जबसे मेरा मेहमान हो गया है

क्या वक़्त आ गया है आती नहीं है गैरत
कितनी हबस का मारा इंसान हो गया है

जीने की आरज़ू है न है मौत की तमन्ना
क्या हाल तेरे दिल का अंजान हो गया है।


प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like