सलाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

5 min read · 12.4K reads

ये जश्ने-योमे आज़ादी ये आबोताबे शाहाना
मुबारक ऐ वतन वालो तुम्हें इस रोज़ का आना

ये वो दिन है जो पैग़ाम मुसर्रत ले के आया है
शहीदों ने लहू अपना बहा कर इसको पाया है

सलाम ऐ तांतिया ऐ अज़मते हिन्दोस्तां तुमको
दुआएं दे रहा है आज हर पीरो-जवां तुमको

सलाम उन गाज़ियों को उन शहीदों उन जवानों को
जिन्होंने खून से सींचा वतन के गुलस्तानों को

सलाम उनको जो ग़ैरों की गुलामी सह न सकते थे
जो जंज़ीरों में जकड़े रह के ज़िंदा रह न सकते थे

सलाम ऐ झांसी की रानी तुम्हारे जैसी नारी को
तुम्हारे हौसले को अज़्म को और जां-निसारी को

सलाम उन शम्मे आज़ादी के परवानों की जुर्रत को
जो हरगिज़ सह न सकते थे गुलामी की ज़लालत को

सलाम ऐ नाना साहिब आपके उन शहसवारों पर
वतन के नाम पर जो नाच उठे खंज़र की धारों पर

ये आज़ादी का दिन गो राहतें लेकर के आया है
वतन पर मिटने वालों की ये यादें साथ लाया है।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like

Couplets by Pratap Somvanshiअपने भीतर है जो इंसान बचाकर रखनाअपनी मिट्टी की ये पहचान बचाकर रखना— प्रताप सोमवंशीमुनव्वर राना के शेरअब जुदाई के सफ़र को मिरे आसान करोतुम मुझे ख़्वाब में आ कर न परेशान करो— मुनव्वर रानाअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीअच्छी से अच्छी आब-ओ-हवा के बग़ैर भीज़िंदा हैं कितने लोग दवा के बग़ैर भी— मुनव्वर रानामेरे गाँव के कुत्तेएकदुआर पर बैठे नंगे बच्चे से— ऐश्वर्य राजआओ मिलकर बद्दुआ करेंदुनिया का कोई क़ानून बद्दुआओं के लिए किसी को रोक नहीं सकता।इसलिए आओ सब मिल कर बद्दुआ करें कि— फ़रीद ख़ाँनज़्र-ए-योगेश प्रवीन नज़्र-ए-लखनऊलखनऊ मेरे वतन! ये तुझको आख़िर क्या हुआतेरा चेहरा दिख रहा है दर्द में डूबा हुआ— हिमांशु बाजपेयी