मुझको अपने दिल पे बेहद नाज़ है
क्यों न हो आखिर मेरा हमराज़ है
करवटें लेती है दिल में तेरी याद
और तसव्वुर माइले-परवाज़ है
दोस्ती है चंद लम्हों की यहां
जिसको देखो वो ही धोखेबाज़ है
आप बेखैफ़ोख़तर आ जाइये
मेरे दिल का आप पर दर बाज़ है
दर्दे-दिल पिंहाँ तो रह जाता मगर
अश्कबारी मेरी खुद गम्माज़ है।
क्यों न हो आखिर मेरा हमराज़ है
करवटें लेती है दिल में तेरी याद
और तसव्वुर माइले-परवाज़ है
दोस्ती है चंद लम्हों की यहां
जिसको देखो वो ही धोखेबाज़ है
आप बेखैफ़ोख़तर आ जाइये
मेरे दिल का आप पर दर बाज़ है
दर्दे-दिल पिंहाँ तो रह जाता मगर
अश्कबारी मेरी खुद गम्माज़ है।








