मुजतरिब तमन्ना - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

4 min read · 12.4K reads

सजाया है फरिश्तों ने दुल्हन जैसा बहारों को
ख़ुदा ने आने हाथों से संवारा है नज़ारों को

हवाएं मुस्कुराती हैं घटा भी नग़मे गाती है
महब्बत बूए-गुल बन कर फ़ज़ा में लहलहाती है

तमन्नाएं फ़लक पर रंग बन कर आज बिखरी हैं
समंदर ठहरा ठहरा है बहारें सहमी सहमी हैं

फ़लक का सतह पर सागर की रकसां है हसीं साया
है नीले लाल पीले रंग का ये दिलनशीं साया

चरागे-ज़ीस्त गो अंजान मद्धम है, मुसल्सल है
तुम्हारी याद मेरे दिल में पैहम है मुसल्सल है

खुशी के गीत गाते हैं परिंदे शाख़सारों पर
जुनूँ फिर कार फ़रमा है तुम्हारे ग़म के मारों पर

महब्बत दर्द बन कर मेरा दिल आबाद करती है
तमन्ना मुजतरिब हो कर तुम्हीं को याद करती है।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like