लम्हे कुछ ऐसे ज़ीस्त में आ कर चले गये - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

2 min read · 12.4K reads

लम्हे कुछ ऐसे ज़ीस्त में आकर चले गये
मुझको लहू के अश्क़ रुलाकर चले गये

आये वो मेरी ज़ीस्त में आकर चले गये
इक आग मेरे दिल में लगाकर चले गये

दिल का क़रार जा चुका जाता रहा सुकूँ
आंखों से मेरी नींद उड़ाकर चले गये

इक मेरे घर को छोड़ के बरसे वो हर तरफ
बादल खुशी के अर्श पे आ कर चले गये

बस याद रह गई है मगर वो नहीं रहे
इक दर्द मेरे दिल में बसा कर चले गये।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like