क्या ख़तर है मौत का और ख़ौफ़ क्या तक़दीर से - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

क्या ख़तर है मौत का और ख़ौफ़ क्या तक़दीर से
फूंक डालूंगा सितारे आहे अतिशगीर से

हाले-दिल क्या पूछते हो आशिके-दिलगीर से
रात दिन करता है बातें आपकी तस्वीर से

रब्ते बाहम का नहीं है ज़िक्र गो ख़त में मगर
उन्स है हमसे तुम्हें ज़ाहिर है ये तहरीर से

गो ज़माना राह में हाइल हो चाहे बार बार
फिर भी उनसे मिल ही लेंगे हम किसी तदबीर से

ख़ाक ऐ चारागरो ले आओ कूए-यार की
दर्दे-दिल अपना तो जायेगा इसी इकसीर से।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like