जब से दिल में उसे बसाया है - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

जब से दिल में उसे बसाया है
दिल ये अपना नहीं पराया है

कोई फिर हमको याद आया है
एक मातम सा दिल पे छाया है

रौशनी है न कोई साया है
तीरगी ने हमें सताया है

चोट खाने से हम नहीं डरते
एक पत्थर से दिल लगाया है

हमने अब दोस्ती के जज़्बे को
हाले-बद में भी आज़माया है

हम मुसाफ़िर हैं चलते रहते हैं
रास्ता आपने दिखाया है

फिर तेरी याद आ रही है हमें
दर्द ने फिर लहू रुलाया है

क्या न होता हमारे होने से
हमको कुदरत ने क्यों बनाया है।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like