आना जाना है बार बार उनका - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजानप्रमिल चन्द्र सरीन अंजान6 Sept 1939

3 min read · 12.4K reads

आना जाना है बार बाए उनका
तार से मिल गया है तार उनका

वो मेरे दिल के दिल से दुश्मन हैं
मैंने दिल पर सहा है वार उनका

खुद से बेगाना होके बैठा हूँ
मेरे दिल पर है इख़्तियार उनका

जो कभी भूलकर नहीं आते
उम्र भर से है इंतिज़ार उनका

इक फ़रेब और एक धोखा था
इक दिखावा था हमसे प्यार उनका

वादा करके वो तोड़ देते हैं
उठ गया दिल से ऐतबार उनका

दिल में रहत तो इक खलिश रहती
हो गया तीर दिल के पार उनका

दिल में रहते हैं वो मेरे हमदम
जल्वा होता है बार बार उनका।
प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान
About the poet

प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

View profile & all 65 Poems / Stories

More from प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

  1. तुमने कहा था - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    खाली पेट, चाहता रोटी,भरा पेट आराम।

    12.4K reads
  2. हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    हो इनायत दर्दो-ग़म रंजो-अलममांगते हैं तुमसे हम रंजो-अलम

    12.4K reads
  3. वो शाम - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    बाग़ के इस हसीन गोशे मेंसब्ज़ पेड़ों के नर्म साये में

    12.4K reads
  4. तू इसे माने न माने बात है मानी हुई - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    तू इसे माने न माने बात है मानी हुईचांद-सा टुकड़ा हुआ या तेरी पेशानी हुई

    12.4K reads
  5. मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डर - प्रमिल चन्द्र सरीन अंजान

    मौत भी उनसे घबराती है डर को भी लगता है डरराहे वतन में जो निकले हों हाथ पे रखकर अपना सर

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like