वापसी - प्रदीप जिलवाने

प्रदीप जिलवानेप्रदीप जिलवाने1 Sept 1978

2 min read · 12.4K reads


अरसे बाद
वह सोया भरोसे की नींद
जागा अपनों के बीच

अरसे बाद
चार के बीच बैठ गपियाया कुछ देर
और सेंके अलाव में हाथ

अरसे बाद
चखा कच्चे अमरूद का स्वाद
और उसपर चिपकी मिट्टी का भी

अरसे बाद
लौटी उसके चेहरे पर
उसकी मौलिक खिलंदड़ हँसी

अरसे बाद
उसे लगा कि बाकी है
उसका अभी वजूद कहीं।
00
प्रदीप जिलवाने
About the poet

प्रदीप जिलवाने

View profile & all 55 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like