गुलाबी छाया - प्रभात कुमार सिन्हा

प्रभात सरसिजप्रभात सरसिज29 Sept 1949

3 min read · 12.4K reads


सावन के आकाश को देखती हुई
लड़की हँस रही है
लड़की की आँखें उधर लगी हैं
जहाँ पनियाले बादल के पीछे सूरज छुपा है
लड़की की आँखों से
आँख-मिचौनी कर रहा है सूरज

लड़की हँस रही है आकाश देखती हुई
उसकी व्यस्त मुट्ठियों में
भरे हुए साग
हसिये पर कट-कट कर करतन बन रहे हैं
लड़की को शातिर निगाह से मत देखो लैंडलॉर्ड !
लड़की की हँसी की ताकत पहचानो
हसिये की धार पर लड़की के होठों की
गुलाबी छाया पड़ रही है
लड़की हँस है
प्रभात सरसिज
About the poet

प्रभात सरसिज

View profile & all 38 Poems / Stories