नज़र आग उगले, जुबाँ आग उगले - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

2 min read · 12.4K reads

नज़र आग उगले, जुबाँ आग उगले
समय आ गया हर जवाँ आग उगले

ये सड़कें, ये गलियाँ, ये कूचे, ये कोने
कहें जिसको जन्नत मकाँ आग उगले

ये सरकार, इसकी करामात कैसी
नदी आग उगले, कुआँ आग उगले

कहाँ पर सुकूँ से रुकूँ चन्द लम्हा ?
जमीं पर शरर, आसमाँ आग उगले

ये झूठी तरक्की, ये दौलत – परस्ती
लगातार अहले – जहाँ आग उगले
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like