ऐसे लिखता हूँ कविता - फूलचन्द गुप्ता

फूलचन्द गुप्ताफूलचन्द गुप्ता30 Sept 1958

3 min read · 12.4K reads

अम्मा ने अपनी पीठ को छेनी और हथौड़े से टाँका
और खुद चकिया बन गईं
जब भी खाई है मैंने
उनकी पीठ पर पिसे आटे की रोटी खाई है !
 मैंने उन्हें अपनी पीठ पर
हल्दी-धनिया पीसते हुए भी देखा है

दरअसल अम्मा निरन्तर ख़ुद को टाँकती रहती थीं
ज़रूरत के अनुसार वे
काँड़ी - मूसल , सिल - लोढ़ा या चूल्हा - चक्की बन जाती थीं ।

अगर यह अच्छी तमीज़ है तो
मुझमें कविता लिखने का शऊर
अम्मा से होकर ही आया है ।

अम्मा से विरासत में मिले छेनी-हथौड़े से
मैं रोज़ टाँकता हूँ अपनी पीठ
और तख़्ती बन जाता हूँ ।
फूलचन्द गुप्ता
About the poet

फूलचन्द गुप्ता

View profile & all 32 Poems / Stories

More from फूलचन्द गुप्ता

  1. पहले-पहले डर लगता है - फूलचन्द गुप्ता

    पहले-पहले डर लगता हैफिर पिंजरा ही घर लगता है

    12.4K reads
  2. जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं - फूलचन्द गुप्ता

    जाने कितने पत्थर घर के अन्दर रहते हैं ।जाने कितने पत्थर घर के बाहर रहते हैं ।

    12.4K reads
  3. दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो ! - फूलचन्द गुप्ता

    दिल टूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !सिर फूटा, ख़ामोश रहे तुम, कुछ तो बोलो !

    12.4K reads
  4. कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है - फूलचन्द गुप्ता

    कुछ का हिसाब दर्ज है, कुछ बेहिसाब है ।लेकिन तमाम देश का खाना ख़राब है ।

    12.3K reads
  5. एक-से हों घर, अलग आकार न हो - फूलचन्द गुप्ता

    एक-से हों घर, अलग आकार न हो ।खिड़कियाँ तो हों, मगर दीवार न हो ।

    12.3K reads

More Poetry & Stories You May Like