आओगी तुम मुस्कराकर - पवन कुमार मिश्र

पवन कुमार मिश्रपवन कुमार मिश्र

3 min read · 12.4K reads

बीता रात का तीसरा पहर
तुम नहीं आए
आधा हुआ चंदा पिघलकर
तुम नहीं आए

मै अकेला हूँ यहाँ पर
यादो की चादर ओढ़कर
रात भर पीता रहा
ओस में चाँदनी घोलकर

फूल खिले है ताज़ा या तुम
अपने होठ भिगोए हो
हवा हुई है गीली-सी क्यों
शायद तुम भी रोए हो

अब सही जाती नहीं प्रिय
एक पल की भी जुदाई
देखकर बैठा अकेला
मुझ पे हँसती है जुन्हाई

बुलबुलें भी उड़ गई हैं
रात सारी गीत गाकर
किन्तु मुझको है भरोसा
आओगी तुम मुस्कराकर

किन्तु मुझको है भरोसा
आओगी तुम मुस्कराकर
पवन कुमार मिश्र
About the poet

पवन कुमार मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like