बात बाक़ी है - पवन कुमार मिश्र

पवन कुमार मिश्रपवन कुमार मिश्र

4 min read · 12.4K reads

बूँद आख़िरी ख़त्म हुई होंठो पर प्यास रही बाक़ी,
बंद हुए सब मयख़ाने पीने की आस रही बाक़ी ।

सैय्यादो की बस्ती में पंछी किससे फ़रियाद करे,
फ़रमान मौत का सुना दिया इलज़ाम लगाना है बाक़ी ।

कालिख भरी कोठरी से बेदाग़ गुज़रना मुश्किल है,
अब तक कोरे दामन पर तोहमत का लगना है बाक़ी ।

दावा है उनका पहुँचेंगे इक दिन चाँद-सितारों तक,
लेकिन पहले तय कर लो जो दिलों में दूरी है बाक़ी ।

पूरब में उड़ती हुई घटाओ ! इक दिन मेरे घर आना,
बीत गए सावन कितने पर मेरा आँगन है बाक़ी ।

बूँद आख़िरी ख़त्म हुई होंठों पर प्यास रही बाक़ी,
बंद हुए सब मयख़ाने पीने की आस रही बाक़ी ।
पवन कुमार मिश्र
About the poet

पवन कुमार मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like