कलाम के प्रति - पवन कुमार मिश्र

पवन कुमार मिश्रपवन कुमार मिश्र

3 min read · 12.4K reads

आप मिसाइल मैन हैं या
एक मिसाल ,
जो हम जैसों के लिए बन गए हैं ।
लेकिन,
आपकी सटीक परिभाषा दूँगा
एक मशाल के रूप में ।
आपने ता-उम्र जलकर
रोशनी दी है
सौ करोड़ से अधिक आत्माओं के लिए
आप बन गए है
अक्षय ऊर्जा स्रोत ।
आपकी रहस्यमयी मुसकान
मुझे चुनौती देती है
और प्रेरित करती है
दिया बन जाने को
हताशा के अँधेरे में,
और
भय की ठिठुरन में
अग्नि बन जाने को ।
पवन कुमार मिश्र
About the poet

पवन कुमार मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories