रेशमी सुधियाँ - पवन कुमार मिश्र

पवन कुमार मिश्रपवन कुमार मिश्र

2 min read · 12.4K reads

भूली बिसरी सुधियों के संग एक कहानी हो जाए,
तुम आ जाओ पास में मेरे तो रुत रूमानी हो जाए ।

मन अकुलाने लगता है चंदा की तरुणाई से,
रजनीगंधा बन जाओ तो रात सुहानी हो जाए ।

रेशम होती हुई हवाएँ तन से लिपटी जाती हैं,
पुरवाई में बस जाओ तो प्रीत सयानी हो जाए।

मन बँधने सा लगता है अभिलाषाओं के आँचल में,
प्रिय, तुम प्रहरी बन जाओ थोड़ी मनमानी हो जाए।
पवन कुमार मिश्र
About the poet

पवन कुमार मिश्र

View profile & all 19 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like