यह पुस्तक मर चुकी है
इसे न पढ़ें
इसके शब्दों में मौत की ठंडक है
और एक-एक पृष्ठ
ज़िंदगी के आख़िरी पल जैसा भयानक
यह पुस्तक जब बनी थी
तो मैं एक पशु था
सोया हुआ पशु...
और जब मैं जगा
तो मेरे इंसान बनने तक
यह पुस्तक मर चुकी थी
अब यदि इस पुस्तक को पढ़ोगे
तो पशु बन जाओगे
सोए हुए पशु।








