दर्द कम हो रहा है सीने में - परमानन्द शर्मा शरर

परमानन्द शर्मा शररपरमानन्द शर्मा शरर17 Sept 1923

3 min read · 12.4K reads

दर्द कम हो रहा है सीने में
लुत्फ़ बाक़ी रहा न जीने में

सो रहे लाख-लाख अरमाँ हैं
दिले -पामाल के दफ़ीने में

कुछ शिकायत नहीं समन्दर से
हो गया ग़र्क़ मैं सफ़ीने में

हाय उन मय-फ़रोश आँखों ने
कर दिया ताक़ मुझको पीने में

अब्रे-कमबख़्त घिर के आता है
तौबा कर लूँ मैं जिस महीने में

ज़िन्दगी है तो ग़म भी साथ रहें
फ़र्क़ आए न इस क़रीने में

जो फ़क़त अपने वास्ते ही जिये
मौत रोती है ऐसे जीने में

ज़ेबे-इन्सानियत हैं वो इन्साँ
दर्दे-इन्साँ है जिनके सीने में

लुत्फ़ यारों के क़ुर्ब में है ‘शरर’
कुछ पिलाने में है न पीने में
परमानन्द शर्मा शरर
About the poet

परमानन्द शर्मा शरर

View profile & all 27 Poems / Stories

More from परमानन्द शर्मा शरर

  1. अजब टीस है उस मुलाक़ात की - परमानन्द शर्मा शरर

    अजब टीस है उस मुलाक़ात कीन बैठे, न उठ्ठे , न कुछ बात की

    12.4K reads
  2. नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सही - परमानन्द शर्मा शरर

    नक़्श तो हूँ मैं नक़्शे-पा ही सहीख़ाकसारी का मर्तबा ही सही

    12.4K reads
  3. सब्र के एक दो थे जज़ीरे बचे - परमानन्द शर्मा शरर

    सब्र के एक दो थे जज़ीरे[1] बचेग़म के तूफ़ाँ उन्हें भी बहा ले गए

    12.4K reads
  4. दिल है जैसे काँच की चूड़ी - परमानन्द शर्मा शरर

    दिल है जैसे काँच की चूड़ीसाबत-साबत टूटी-टूटी

    12.4K reads
  5. यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैं - परमानन्द शर्मा शरर

    यह पत्थरों का शहर है पत्थर के लोग हैंइस घर में आके बस गए किस घर के लोग हैं

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like