निर्वासन - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

4 min read · 12.4K reads

मुझे भी निर्वासित घोषित कर दिया गया
साथ ही चुका हुआ भी
आरोप था
कि मेरी रीढ़ ही हड्डी
विद्रोह की भावना रखती है
साथ ही उसका
खुले तौर पर प्रदर्शन भी करती है
और इसीलिए मैं नहीं ले पाता हूँ
धूल
महान चरणों की।
लेकिन मैं जानता हूँ
कि वास्तव में ऐसा नहीं है
वस्तुतः मैं कई बार झुका भी था
लेकिन मैं अभी आधा ही झुका था
कि अचानक
मुझे नज़र आ गया
उन महान चरणों के अंगूठों के सिरे पर
महान होने का दर्प
मैं झुकते झुकते फिर सीधा हो गया
और लौट आया
यकीन मानिए रीढ़ की हड्डी का
कोई दोष नहीं था
जो भी हो
फिलहाल मैं
निर्वासित हूँ
क्या फर्क पड़ता है इससे
कि दोष किसका था
मेरा?
मेरी नज़र का?
या मेरी रीढ़ की हड्डी का?
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like