पाब्लो नेरुदा - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

करीने से जमाते हैं
अपने बालों को
हमेशा लगाते हैं
डिओडरेण्ट
तीखी सुगंध वाला,
ब्रांडेड कपड़े पहनते हैं
और जूते भी
अढ़ाई सौ रुपये वाला पैन
लगाते हैं जेब में,
जब भी मिलते हैं
किसी से
तो एक बात ज़रूर पूछते हैं
आपने पाब्लो नेरुदा को पढ़ा?
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories

More Poetry & Stories You May Like