ताना बाना - पंकज सुबीर

पंकज सुबीरपंकज सुबीर11 Sept 1975

2 min read · 12.4K reads

अलसाई हुई भोर की
ये मादल गंध
जो छटपटा रही है
तुम्हारे बालों में
उसे बीज दो
मेरे अंदर
ठीक वहाँ
जहाँ
बुन रही है
गुनगुनी
गीली मिट्टी
किसी अप्रत्याशित
स्वप्न का
ताना बाना
पंकज सुबीर
About the poet

पंकज सुबीर

View profile & all 46 Poems / Stories