ज़िंदगी का किस के लिए मातम रहे - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ीपंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

4 min read · 12.4K reads

ज़िंदगी का किस के लिए मातम रहे
मुल्क बस्ता है मिटे या हम रहे

दिल में पीरी में भी तेरा जवाँ
आख़िरी दम तक यही दम-ख़म रहे

चाहिए इंसान का दिल हो ग़नी
पास माल ओ ज़र बहुत या कम रहे

क्या इसी जन्नत की ये तहरीस है
जिस में कुछ दिन हज़रत-ए-आदम रहे

वस्ल में मतलब न रख तू इश्क़ का
दम भरे जा दम में जब तक दम रहे

लाग इक दिन बन के रहती है लगाओ
हाँ लगावट कुछ न कुछ बाहम रहे

इश्क़ ने जिस दिल पे क़ब्ज़ा कर लिया
फिर कहाँ इस में नशात ओ ग़म रहे

शर्क़ से जब नूर चमका तो कहाँ
बर्ग-ए-गुल पर क़त्र-ए-शबनम रहे

हुस्न की दुनिया का है दाएम शबाब
हश्र तक उस का यही आलम रहे

है सुरूर-ए-हुस्न ‘कैफ़ी’ ला-यज़ाल
दर ख़ुर-ए-ज़र्फ़ उस में बेश ओ कम रहे
पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी
About the poet

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

  1. ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहीं - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहींसच अगर पूछो तो सच्चा आश्ना मिलता नहीं

    12.4K reads
  2. फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगा - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगावही अफ़्साना-ए-हस्ती का मीर-ए-दास्ताँ होगा

    12.4K reads
  3. हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में हैजो तूर पर हुआ था दिल दीदा-वर में है

    12.4K reads
  4. इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसे - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसेहै इस में इक तिलिस्म तमन्ना कहें जिसे

    12.4K reads
  5. कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं हैक़यामत है ये दिल का आना नहीं है

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like