ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहीं - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ीपंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

4 min read · 12.4K reads

ढूँढने से यूँ तो इस दुनिया में क्या मिलता नहीं
सच अगर पूछो तो सच्चा आश्ना मिलता नहीं

आप के जो यार बनते हैं वो हैं मतलब के यार
इस ज़माने में मुहिब्ब-ए-बा-सफ़ा मिलता नहीं

सीरतों में भी है इंसानों की बाहम इख़्तिलाफ़
एक के सूरत में जैसे दूसरा मिलता नहीं

दैर ओ काबा में भटकते फिर रहे हैं रात दिन
ढूँढने से भी तो बंदों को ख़ुदा मिलता नहीं

हैं परेशाँ और हैराँ जाएँ तो जाएँ किधर
राह गुम-गश्तों को मंज़िल का पता मिलता नहीं

बु-उल-हवस दिल की तरह हर रंग है सर्फ़-ए-शिकस्त
लाला ओ गुल में भी रंग देर पा मिलता नहीं

है यहाँ तो सैर-ए-गुलज़ार-ए-ख़याल नौ-ब-नौ
हाँ असीर ओ वहम को मज़मूँ नया मिलता नहीं

रोइए रोना ज़माने कस तो ‘कैफ़ी’ किस के पास
कोई इस दिल के सिवा दर्द-आश्ना मिलता नहीं
पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी
About the poet

पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

View profile & all 11 Poems / Stories

More from पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

  1. फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगा - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    फ़िदा अल्लाह की ख़िल्क़त पे जिस का जिस्म ओ जाँ होगावही अफ़्साना-ए-हस्ती का मीर-ए-दास्ताँ होगा

    12.4K reads
  2. हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    हुस्न-ए-अज़ल का जलवा हमारी नज़र में हैजो तूर पर हुआ था दिल दीदा-वर में है

    12.4K reads
  3. इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसे - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    इक ख़्वाब का ख़याल है दुनिया कहें जिसेहै इस में इक तिलिस्म तमन्ना कहें जिसे

    12.4K reads
  4. कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं है - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    कोई दिल-लगी दिल लगाना नहीं हैक़यामत है ये दिल का आना नहीं है

    12.4K reads
  5. लुत्फ़ हो हश्र में कुछ बात बनाए न बने - पंडित बृज मोहन दातातर्या कैफ़ी

    लुत्फ़ हो हश्र में कुछ बात बनाए न बनेआँख भी शौख़ सितम-गर से चुराए न बने

    12.4K reads

More Poetry & Stories You May Like